About Us
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मण्डल राहुल सांस्कृत्यान, दुवार्षा ऋषि, अल्लामा शिवली
नोमाली एवं दत्तात्रेय, चन्द्रमा ऋषि कि तपोभूमि जनपद-आजमगढ़ जो तमसा नदी के किनारे
बसा हैं | जिसकी भौगोलिक रूप से एक विशिष्ट पहचान हैं | इस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र
में उच्च शिक्षा कि कमी को पूरा समाजसेवी के द्वारा इस महाविद्यालय कि स्थापना कि
गयी हैं |
इस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा कि कमी को पूरा करने तथा विद्यार्थियों
में राष्ट्रीयता की भावना सामाजिक दायित्वों के प्रति समपीठ कि भावना पैदा करना ही
इस संस्था का मूल उद्देश्य हैं |
महाविद्यालय में पुस्तकालय,वाचनालय एवं बुक बैंक कि सुविधा उपलब्ध हैं | शिक्षणत्तर
कार्यक्रम के अंतर्गत क्रीडा प्रशिक्षण, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स/रेंजर
कार्यक्रम में महाविद्यालय कि सक्रिय सहभागिता रहती हैं |
वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रेरिकी के माध्यम से
छात्र-छात्राओं से सम्पर्क तथा महाविद्यालय के विकास के सन्दर्भ में समय-समय पर
मूल्याकंन महाविद्यालय की मुख्य विशेषताएं हैं |
यह महाविद्यालय आजमगढ़ जनपद के तहसील सदर विकास खण्ड जहानागंज की ग्राम पंचायत
टेल्हुआ चकावली के दक्षिण तरफ मगई नदी के सुरम्य एवं पावन तट पर स्थित हैं |
अध्यापन व्यवस्था
महाविद्यालय में अनुभवी प्राध्यापक नियुक्त हैं | प्रत्येक कक्षा में फर्नीचर पंखा
आदि की उचित व्यवस्था हैं | विश्वविद्यालय की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए
प्रत्येक विषय में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य हैं | विगत वर्षो में
यहाँ का परीक्षाफल उत्कृष्ट एवं उत्साहवर्धक रहा | स्नातक कक्षाओं में निम्न विषयों
की सम्बद्धता प्राप्त हैं |